अकबर एक उर्दू-फ़ारसी-अरबी
शब्द होने के साथ साथ एक मुस्लिम पुरुष नाम भी है यह शब्द अपने अर्थ से अधिक एक
नाम होने के कारण प्रसिद्ध है जो कि मुग़ल बादशाह जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर के कारण
है इस शब्द का हिन्दी में अर्थ होता है “महान, श्रेष्ठ” इसके अतिरिक्त यह शब्द “बहुत
बड़ा” का भी पर्यायवाची है इस नाम को हिन्दी भाषी क्षेत्रों में बहुतेरे तौर पर
जाना जाता है लगभग प्रत्येक हिन्दी भाषी इस शब्द से परिचित है भारत के इतिहास में
वर्ष 1542 में जन्में अकबर का महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि इसके शासन के समय भारत
का एक बहुत बड़ा हिस्सा अकबर के साम्राज्य में आता था तथा 1605 में यह शासक मृत्यु
को प्राप्त हुआ था
इस शब्द से जुड़ा एक अन्य
शब्द है “अल्लाह हू अकबर” जिसमें अल्लाह शब्द ईश्वर के लिए है तथा अकबर शब्द महान
के लिए; सयुंक्त रूप से इस धार्मिक शब्द का अर्थ होता है “ईश्वर महान है” हिन्दी
में इस शब्द या नाम के प्रसिद्ध होने का एक अन्य कारण है अकबर-बीरबल की कहानियाँ
जो मनोरंजन तथा शिक्षा के उद्देश्य से बनाई गई हैं हालाँकि यह कहानिया वास्तविक
नही है परन्तु इनके चरित्र राजा अकबर तथा राजा बीरबल वास्तविक हैं कहानियों में
बीरबल को अत्यधिक चतुर दर्शाया गया है अकबर (अर्थात महान) को अंग्रेजी में ग्रेट (Great) (जी.आर.ई.ए.टी.) कहा
जाता है
Great/महान्
जवाब देंहटाएंAkber to ak Raja tha
जवाब देंहटाएं