अकृत्रिम किसी भी एसी वस्तु
या पदार्थ को कहा जाता है जिसमें किसी भी प्रकार की बनावट ना हो या किसी प्रकार की
बनावट ना की जा सके; अकृत्रिम का हिन्दी में अर्थ “वास्तविक” होता है इसके विपरीत
वह वस्तुएं जिन्हें मनुष्य द्वारा बनाया जाता है अर्थात जो वस्तुएं बनावटी होती
हैं उन्हें कृत्रिम कहा जाता है उदाहरण के तौर पर चंद्रमा को लिया जा सकता है जो
कि एक अकृत्रिम उपग्रह है तथा प्राकृतिक रूप से ही पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है
उसमें किसी भी प्रकार की बनावट या परिवर्तन संभव नही है दूसरी तरफ मनुष्य द्वारा
बनाए गए उपग्रह (जैसे: आर्यभट्ट) जो पृथ्वी का चक्कर लगाते हैं कृत्रिम उपग्रह
कहलाते हैं
सरल शब्दों में जो असली है
या जिनमें मनुष्य द्वारा किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नही किया गया हो अकृत्रिम
कहलाते हैं अकृत्रिम वस्तुओं से कृत्रिम वस्तुएं बनाई जा सकती हैं जैसे: पेड़ की
लकड़ी से फर्नीचर बनाया जाता है; अकृत्रिम का एक अन्य प्रयायवाची “सच्चा” भी होता
है जैसे कोई अकृत्रिम बात सच्ची होती हैं अर्थात मनगढ़ंत नही होती अकृत्रिम को
अंग्रेजी में नेचुरल (Natural) (एन.ए.टी.यू.आर.ए.एल.) कहा जाता है