कोई भी स्थान इत्यादि जिसकी
सम्पूर्णता को दर्शाना हो तब अखिल शब्द का प्रयोग उस स्थान के नाम से साथ किया
जाता है अखिल शब्द का हिन्दी में अर्थ होता है “समस्त या सम्पूर्ण”; उदहारण के तौर
पर “सम्पूर्ण भारतीय सेना” को “अखिल भारतीय सेना” कहना गलत नही होगा क्योंकि अखिल
शब्द सम्पूर्ण का पर्याय है हालाँकि अखिल शब्द हिन्दू पुरुष नाम के तौर पर अधिक
लोकप्रिय है जैसे: अखिल ने कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया; इस वाक्यांश में
अखिल एक पुरुष नाम है जो हिन्दी भाषी क्षेत्रों में एक प्रसिद्ध नाम है
अखिल शब्द दो अक्षरों के जोड़
से मिल कर बना है अ+खिल अर्थात वह जो कभी खिला ही ना हो उसे अखिल कहा जा सकता है; एक
अन्य अर्थानुसार कोई एसी भूमि जिसे खेती करने के लिए योग्य माना गया हो उस भूमि को
भी अखिल कहा जाता है हालाँकि याद रखने योग्य है कि अखिल शब्द का सबसे उपयुक्त अर्थ
समस्त होता है जब किसी समस्त स्थान इत्यादि की बात की जाए तब अखिल शब्द का प्रयोग किया
जा सकता है जैसे: अखिल विश्व अर्थात समस्त संसार; अखिल के अन्य प्रयायवाची हैं
जैसे: सारा, कुल, समस्त, पूरा, सम्पूर्ण इत्यादि अखिल को अंग्रेजी में व्होल (Whole) (डब्ल्यू.एच.ओ.एल.ई.)
कहा जाता है परन्तु एक नाम के रूप में में अखिल को अंग्रेजी में अखिल (Akhil) (ए.के.एच.आई.एल.)
ही कहा जाएगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें