सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Aksar) अक्सर का अर्थ Meaning in Hindi

जब कोई घटना किसी विशेष समय के अंतराल पर या बिना समयनुसार चले घटित होती रहती है उसे अक्सर घटित होने वाली घटना कहा जाता है अन्य शब्दों सामान्य स्थितयों में बार बार घटित होना अक्सर कहलाता है अक्सर का हिन्दी में अर्थ होता है “आम तौर पर, बारम्बार”; किसी संजीव प्राणी की कोई आदत जो वह बार बार दोहराता है को भी अक्सर शब्द के साथ परिभाषित किया जा सकता है जैसे: वह अक्सर बोलने से पहले पानी की घूँट भरता है; सामान्य क्रिया की बात करते हुए अक्सर शब्द का प्रयोग किया जा सकता है जैसे: मैं अक्सर दिल्ली जाता रहता हूँ; इस वाक्यांश में अक्सर शब्द से तात्पर्य है आम तौर पर अर्थात वक्ता आम तौर पर दिल्ली जाता है तथा यह कोई विशेष घटना ना होकर एक सामान्य क्रिया है

इस से उल्ट उदाहरण लीजिए जैसे: हेली धूमकेतु 76 साल में एक बार दिखाई देता है; यह घटना कोई आम घटना नही है क्योंकि एक व्यक्ति अपने सम्पूर्ण जीवन काल में एक ही बार इस धूमकेतु को देख सकता है इसी कारण यह आम तौर पर घटित ना होकर एक विशेष घटना होने का बोध करवाती है तथा इस घटना के लिए अक्सर शब्द का प्रयोग नही किया जा सकता; अक्सर के कुछ अन्य पर्यायवाची हैं जैसे: बहुधा, अमूमन, सामान्यत:, बहुत बार, बारम्बार इत्यादि अक्सर को अंग्रेजी में ऑफन (Often) (ओ.एफ.टी.ई.एन.) कहा जाता है

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :