किसी के पश्चात जन्म लेने
वाला उसका छोटा भाई, जिनके जन्म में समयनुसार अंतर होता है; सरल शब्दों में छोटे
भाई को अनुज कहा जाता है। उदाहरण: रामायण में भरत राम का अनुज था, यह शब्द रामायण
की चित्रित कथाओं में बार बार दोहराया भी गया है। अनुज का विलोम अग्रज है। सामान्य
तौर पर यह शब्द सगे भाई के लिए प्रयोग किया जाता है परन्तु धर्म भाई (जो कि आयु
में छोटा हो) के लिए ये शब्द प्रयोग किया जाता है तो गलत नही होगा। (ध्यान दें: सगे
भाई अर्थात एक ही माँ-बाप की संतान) यद्दपि इस शब्द का वर्तमान हिन्दी में इतना अधिक
प्रयोग नही है। इसके अतिरिक्त अनुज एक पुरुष नाम भी है जो भारत के हिन्दी भाषी
क्षेत्रों में लोकप्रिय है। अनुज का प्रयायवाची है: छोटा भाई। अनुज को अंग्रेजी
में यंगर ब्रदर कहा जाता है।
उदाहरण: तुम्हे अपना अनुज अतिप्रिय है इसी कारण तुम उसे बार-बार
याद कर रहे हो। तुम जाकर एक बार उससे मिल क्यों नही आते। भाई प्रेम से युक्त
तुम्हारे मन के भाव अब चेहरे पर भी झलकने लगे हैं।