वह जिसे बहुत अधिक प्यार
किया जाए तथा जिसके सभी चाव (इच्छाएँ) पूरी की जाएं जैसे: माता-पिता का प्रिय
पुत्र इत्यादि; को दुलारा कह कर संबोधित किया जाता है। आम तौर पर यह शब्द बच्चों
के लिए प्रयोग किया जाता है। वास्तव में दुलार शब्द प्यार का पर्याय है तथा दोनों
शब्द को इक्कठे दोहराया जाता है जैसे: प्यार-दुलार। परन्तु दोनों शब्दों में थोडा
अंतर है एक ओर जहां प्यार मन की आन्तरिक भावनाओं को दर्शाता है वहीँ दुलार स्नेह
भावना से ओतप्रोत होकर की जाने वाली क्रियाओं को कहा जाता है जैसे: बच्चे को
पुचकारना, प्यार से उसके सिर पे हाथ फिरना या उसे चूम कर प्यार दर्शाना व मन की
भावनाओं को संतुष्ट करना, दुलार कहलाते हैं। इसके अतिरिक्त किसी बच्चे को अपने
हाथों से प्रेम-पूर्वक खाना खिलाने की क्रिया भी दुलार कहलाती है। बहुत अधिक प्यार
से किए गए पलन-पोषण को लाड-प्यार से पालना कहते हैं। लाड भी स्नेह रुपी क्रियाओं
को ही कहा जाता है। दुलारा शब्द का प्रयायवाची है: लाडला। दुलारा को अंग्रेजी
स्पून-फेड में कहा जाता है।
उदाहरण: उन्होंने अपने सबसे छोटे बेटे को अत्यधिक प्यार-दुलार से
पाला है तथा वह सभी परिवार जनों की आँख का तारा है। सबसे दुलारा होने के कारण ही
परिवार का हर एक सदस्य उसकी प्रत्येक इच्छा पूरी करने का प्रयास करता है।