सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Jaal) जाल का अर्थ Meaning in Hindi

जाल किसी धागे, रेशम या किसी बहुत ही बारिक तरीके से बुनी गयी जालीनुमा संरचना होती है जो किसी चीज को पकड़ने या बाँधने के काम में आती है यह सरंचना इस तरह बुनी गई होती है कि धागा हर नियमित दूरी के बाद एक दूजे में फसा होता है तथा अलग हो पाने में सक्षम नही होता। जाल किसी धागे/ रस्सी से भी बनाया जा सकता है और लोहे की पतली तारों से भी जो कि उपयोगिता के अनुसार अलग-अलग जगह प्रयोग किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त मकड़ी भी एक बारीक जाल का निर्माण करती है तथा उसमें अपने शिकार फसाती है। इसी तरीके का इस्तेमाल करते हुए मनुष्य जाल की सहायता से मछलियों को पकड़ता है जो कि जीवनयापन का एक जरिया है। इसके अतिरिक्त किसी को अपनी बातों में बहकाना भी जाल में फांसना कहलाता है जिसमें शब्दों का जाल बुना जाता है। अन्य शब्दों में कहा जाए तो एक जैसी वस्तुओं को एक दूजे से बाँध कर या जोड़ कर बनाई गई कोई बड़ी सरंचना जाल कहलाती है। जाल को अंग्रेजी में नेट कहा जाता है।

उदाहरण: रेल की पटड़ियों तथा सड़कों का जाल बिछाना आधुनिक विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। यह जाल देश तथा विश्व के हर कोने को आपस में जोड़ता है जिससे व्यपार व अन्य उद्देश्य हेतु किया जाने वाला मेल मिलाप सरल हो जाता है। 

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :