सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Matha) माथा का अर्थ Meaning in Hindi

मनुष्य तथा संजीव प्राणियों के मस्तिष्क का अग्रभाग जो आँखों से ऊपर तथा बालों से नीचे का स्थान है, माथा कहलाता है। माथा शारीर में सभी अंगो तथा ज्ञानेन्द्रियों से ऊपर होने के कारण मान का प्रतीक भी माना जाता है। यह खोपड़ी का वह अग्रभाग है, जिस पर बाल नही उगे होते। खोपड़ी एक हड्डी से बनी खोखली परत होती है जिसके अन्दर मस्तिष्क सुरक्षित रहता है। धार्मिक तिलक इत्यादि माथे पर ही लगाए जाते हैं क्योंकि यह शरीर का सर्वोच्च स्थान है। इसके अतिरिक्त धार्मिक स्थलों पर प्रणाम करते हुए माथा धरती पर स्पर्श किया जाता है तथा व्यक्ति पूर्णत: झुक कर प्रणाम कर अपने मन की श्रद्धा को दर्शाता है। ज्योतिष शास्त्र द्वारा हाथों की रेखाओं के साथ साथ माथे पर पड़ने वाली रेखाओं को पढ़ कर भविष्य बताने का दावा भी किया जाता रहा है जो कि बहुत से देशों में प्रचलित है। माथा शब्द के प्रयायवाची है: मस्तक तथा ललाट। माथा को अंग्रेजी में फॉरहेड कहा जाता है।

उदाहरण: पुलिस को इलाके में देखते ही असामाजिक तत्वों का माथा ठनका तथा उन्होंने से वहां से भाग जाना ही उचित समझा। इस प्रकार के लोग समाज के माथे पर कलंक माने जाते हैं। हम सभी को कोशिश करनी चाहिए कि समाज के माथे का कलंक बनने की बजाए समाज के माथे का तिलक बनने हेतु प्रयास करें तथा सदैव अच्छे कर्म करें।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :