सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Muskan) मुस्कान का अर्थ Meaning in Hindi

स्त्री नाम के तौर पर लोकप्रिय इस नाम का अर्थ होता है मुस्कराहट; चेहरे की हल्की सी हंसी जिसमें होंठ सामान्य अवस्था में ना रहकर दोनों गालों की तरफ थोड़े से बढ़ जाते हैं मुस्कान कहलाती है। यह शिकन या रोने का विलोम है। मुस्कान तथा मुस्कराहट एक दूजे के पर्याय है परन्तु भावानुसार मुस्कान दिल की प्रसन्नता होती है जबकि मुस्कराहट दिखावे का भाव अधिक रखती है। ये दोनों ही शब्द हंसी से जुड़े हुए हैं तथा मंद-मंद हंसी के भाव को दर्शाते हैं। मुस्कान का प्रयायवाची है: मुस्कराहट। मुस्कान को अंग्रेजी में स्माइल कहा जाता है।

उदाहरण: जब मन में प्रेम के भाव हों तब ना चाहते हुए भी चेहरे पर हल्की सी मुस्कान का आ जाना स्वाभाविक है। प्रेम प्रसंग में लिप्त जोड़े समाज की सभी परेशानियों से दूर एक अलग ही दुनिया में जीते हैं।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :