सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Muskurana) मुस्कुराना का अर्थ Meaning in Hindi

यह एक प्रकार की क्रिया है, जिसमें एक हल्की सी हंसी को अपने चेहरे पे लाया जाता है। यह शब्द मुस्कराहट तथा मुस्कान से सबंधित है। जिसमें दोनों होंठो को बिना एक दूजे से अलग किए फैलाया जाता है तथा दोनों गालों की तरफ बढ़ाया जाता है। इस क्रिया से चेहरे का जो रूप उभर कर सामने आता है वह मनुष्य के हृदय में उठ रहे प्रसन्नताओं के भावों को दर्शाता है। मुस्कुराना शब्द रोना का विलोम है। सरल शब्दों में हल्की हंसी द्वारा ख़ुशी के भावों को चेहरे पर लाने की क्रिया को मुस्कुराना कहा जाता है। मुस्कुराना का प्रयायवाची है: हँसना मुस्कुराना को अंग्रेजी में स्माइलिंग कहा जाता है।

उदाहरण: शायराना अंदाज़ में अक्सर प्रयोग होने वाले इस शब्द को “मुस्कुराने की तेरी अदा के लाखों दीवाने बैठे हैं...” जैसे शायरी भाव से युक्त वाक्यों में प्रयोग किया जाता रहा है। मुस्कुराने की क्रिया को एक मनमोहक अदा के तौर पर जाना जाता है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :