सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Pachan) पाचन का अर्थ Meaning in Hindi

सभी संजीव प्राणियों के शरीर में होने वाली एक रासायनिक क्रिया, जिसके द्वारा खाया गया भोजन शरीर में जाकर एक ईंधन (ग्लूकोज) के रूप में परिवर्तित हो जाता है, पाचन कहलाती है। यह कब्ज का विलोम है। पाचन क्रिया द्वारा परिवर्तित ग्लूकोज शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है जिससे संजीव प्राणी विभिन्न क्रियाएँ कर पाने में सक्षम होते हैं। जठराग्नि द्वारा भोजन को अवशोषित करने की यह सम्पूर्ण प्रक्रिया पाचन के नाम से जानी जाती है। किसी भी शरीर की पाचन शक्ति जितनी अधिक होती है वह शरीर उतना ही विकसित होता है। इसी कारण स्वस्थ शरीर सदा स्वस्थ तथा शक्तिशाली पाचन तंत्र पर निर्भर करता है। मुँह में चबाने के पश्चात जब कोई खाद्य पदार्थ शरीर में जाता है तो इसे अमाशय, आंतो तथा अन्य सहयोगी अंगो द्वारा रासायनिक क्रिया कर अवशोषित किया जाता है यह सम्पूर्ण प्रक्रिया सयुंक्त रूप से पाचन क्रिया कहलाती है। पाचन के प्रयायवाची हैं: हाजमा तथा अम्लरस। जैसे: "भोजन हजम हो जाना" का अर्थ होता है भोजन पच जाना। पाचन को अंग्रेजी में डाइजेशन कहा जाता है।

उदाहरण: हमारे भोजन खाने के पश्चात शरीर में भोजन पचाने की क्रिया प्रारंभ हो जाती है जो एक रासायनिक प्रक्रिया है। इसी कारण भोजन के साथ खाए जाने वाले अम्ल (जैसे: निम्बू) का इस क्रिया पर सीधा प्रभाव पड़ता है। कुछ जहरीला खाने पर इसी प्रक्रिया को सबसे पहले हानि पहुँचती है तत्पश्चात यह शरीर के अन्य अंगो पर प्रभाव डालती है।

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :