चार दिशाओं में से एक दिशा
को पूर्व कहा जाता है इस दिशा की पहचान सूर्य के उगने से की जाती है सूर्य के उगने
की दिशा पूर्व है तथा इसके विपरीत जिस दिशा में सूर्य छिपता है उस दिशा को पश्चिम
कहा जाता है। इसके अतिरिक्त जब वर्तमान समय से पहले की बात की जाए तब पूर्व शब्द
का प्रयोग किया जाता है जैसे: पूर्व राष्ट्रपति; वर्तमान राष्ट्रपति से पहले जो
व्यक्ति इस पद का सम्मान बढ़ा चुके हैं उन्हें पूर्व राष्ट्रपति कहा जाता है; पूर्व
का हिन्दी में अर्थ होता है सूर्योदय दिशा या वर्तमान समय से पहले का; सभी दिशाओं
में पूर्व दिशा का सर्वाधिक महत्व है क्योंकि इस दिशा से सूर्य उदय होता है जो कि
अन्य दिशाओं का ज्ञान करवाता है
अन्य शब्दों में पश्चिम
दिशा के विपरीत तथा उत्तर-दक्षिण दिशा की बनने वाली काल्पनिक रेखा पर 90 डीग्री का
कोण बनाने वाली दिशा पूर्व दिशा कहलाती है उदाहरण: पूर्व दिशा की ओर बढ़ो। पूर्व के
अन्य प्रयायवाची हैं: सूर्योदय की दिशा, पहले, पुराना, प्राचीन इत्यादि पूर्व को
अंग्रेजी में ईस्ट (East) (ई.ए.एस.टी.) कहा जाता है
उदाहरण:
1. सर्वमान्य सत्य है कि सूर्य
पूर्व दिशा में उदय होता है तथा इस प्रकार के कथनों के लिए किसी भी प्रकार के
प्रमाण की आवश्यकता नही होती
2. इस से पूर्व जो
पदाधिकारी इस पद पर नियुक्त था वह सभी कार्य सटीक तरीके और बहुत ही जल्दी कर देता
था परन्तु तुम्हे इस क्षेत्र में फ़िलहाल इतना अनुभव नही है