सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Vikas) विकास का अर्थ Meaning in Hindi

किसी भी दिशा में और अधिक आधुनिक होना या विस्तृत होना विकास कहलाता है विकास के लिए व्यक्ति, वस्तु, स्थान इत्यादि समय के साथ अपने पूर्व अनुभव का प्रयोग करते हैं तथा भूतकाल में किए गए कार्यों, गलतियों आदि का अध्ययन कर स्वयं को अधिक सशक्त बनाते हुए आगे बढ़ते हैं विकास समय के साथ बढ़ने वाली एक धीमी प्रक्रिया है जो कि प्राकृतिक भी हो सकती है और अनुभवों से भी प्राप्त की जा सकती है जैसे: एक शिशु का बालक तथा बालक का विकसित हो कर व्यस्क बनना एक प्राकृतिक विकास है तथा एक विकासशील देश का नए प्रयोग कर विकसित बनना अनुभव के कारण हुआ विकास है विकास का हिन्दी में अर्थ होता है “उन्नति या प्रगति”;

सरल शब्दों में पूर्व स्थति से बेहतर होकर वर्तमान स्थिति में पहुंचने की प्रक्रिया विकास कहलाती है जो कि प्रकृति का मूल नियम भी है उदाहरणत: सर्वप्रथम पृथ्वी पर एक कोशिकीय जीव थे जो विकसित होते हुए बहुकोशिकीय जीवों तक पहुंचे हैं यद्दपि यह कोई एक या दो दिन में नही बल्कि लाखों करोड़ों वर्ष में संभव हो सका है यह साबित करता है कि विकास का समय से सीधा सबंध है। विकास के अन्य प्रयायवाची हैं: बढ़ना, फैलना, उन्नत होना, आधुनिक होना, समृधि, विस्तृत होना, एक हिन्दू पुरुष नाम इत्यादि; विकास को अंग्रेजी में डेवलपमेंट (Development) (डी.ई.वी.ई.एल.ओ.पी.एम.ई.एन.टी.) कहा जाता है

उदाहरण:
1. विकास का प्रतिशत ही किसी भी देश के सुखद भविष्य की ओर एक सटीक संकेत करता है भारत भी विकासशील से विकसित देशों की दौड़ में शामिल होने हेतु प्रयासरत है तथा आधुनिकता को प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है


2. हिन्दी भाषा का विकास अब भारत ही नहीं अपितु पूरे संसार में हो रहा है क्योंकि हिन्दी मूल भाषियों ने विभिन्न देशों में जाकर इसके लिए प्रयास करने प्रारंभ कर दिए हैं हिन्दी अन्य भाषाओं के शब्दों को अपने अन्दर बसा लेने की क्षमता रखती है यही कारण है कि हिन्दी के विस्तार को एक नई धार मिलती है

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :