जो विकास करने की प्रक्रिया
में हो अर्थात पूर्ण विकसित ना हुआ हो परन्तु विकसित होने के लिए प्रयासरत हो
विकासशील कहलाता है जैसे: कोई पुष्प जो कि बीज से विकसित होकर कली के रूप में तो आ
चुका है परन्तु अभी पूर्ण रूप से पुष्प रूप में परिवर्तित नही हो पाया है वह
विकासशील है। विकासशील का प्रयायवाची है: प्रगतिशील। विकासशील को अंग्रेजी में
डेवलपिंग कहा जाता है।
उदाहरण: विकासशील देशों ने बहुत से क्षेत्रों में कुछ प्रतिशत तक
विकास को प्राप्त कर लिया है परन्तु अभी भी उन देशों के कुछ क्षेत्र आधुनिक जीवन
की कुछ मूलभूत जरूरतों जैसे: बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं आदि का लाभ सरलता से
नही ले पा रहे हैं।