सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Agar Magar Karna) अगर मगर करना का अर्थ Meaning in Hindi

अगर मगर करना अर्थात साफ़ बात ना करना या टाल मटोल करना। जब किसी भी बात या प्रशन का सीधा उत्तर देने की बजाए उसे घुमाया जाता है मतलब उसका स्पष्ट जवाब नही दिया जाता जिसका उद्देश्य सामने वाले को बहकाना होता है या किसी दिए हुए काम को ना करने के लिए बहाने बनाए जाते हैं; इस प्रकार की स्थितियों को अगर-मगर करना कहा जाता है। अगर अर्थात यदि; जैसे कहा जाए “अगर ऐसा हो गया तो क्या होगा, अगर वैसा हो गया तो क्या होगा, अगर ये नही हुआ तो क्या होगा इत्यादि” इस प्रकार की बाते मनगढ़ंत होती हैं तथा संदेह उत्पन्न करती हैं। मगर अर्थात लेकिन जैसे कहा जाए “लेकिन ये कैसे होगा, लेकिन वो कैसे होगा, लेकिन मैं ये कैसे करूंगा इत्यादि” इसी प्रकार अगर मगर करना का सामूहिक अर्थ संदेह व अरूचि प्रकट करना होता है। इस प्रकार की बातें व्यक्ति की रुचि ना होने की तरफ इशारा करती हैं।


सरल शब्दों में स्पष्ट तौर पर हाँ या ना में उत्तर ना देना ही अगर मगर करना मुहावरे को अर्थ देता है। उदाहरण: ज्यादा अगर-मगर करने की आवश्यकता नही है यदि तुम साथ चल रही हो तो बताओ अन्यथा मैं किसी और को साथ ले जाऊँगा। अगर मगर करना को अंग्रेजी में मेक एक्सक्यूज़िज कहा जाता है।

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :