यह शब्द किसी प्रतिस्पर्धा
में किन्ही दो प्रतिद्वंधियों के बीच का विरोध दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता
है। बनाम का शाब्दिक अर्थ “विरूद्ध” होता है। यद्दपि यह विरोध कानूनी नियमों के
अंतर्गत होता है व इसे वैध माना जाता है। विशेष रूप से बनाम शब्द किसी खेल
प्रतियोगिता को दर्शाता है जैसे: भारत क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम;
अर्थात खेल प्रतिस्पर्धा में भारत की क्रिकेट टीम; इंग्लैंड क्रिकेट टीम के
विरूद्ध। यह शब्द सदैव दो प्रतिस्पर्धियों के लिए ही प्रयोग किया जाता है।
सरल शब्दों में किन्ही दो समूहों या व्यक्तियों के मध्य होने वाले वैध विरोध को दर्शाने के लिए “बनाम” शब्द का प्रयोग किया जाता है। बनाम का अर्थ व प्रयायवाची हैं: विरूद्ध (उदाहरण: सत्ता विरूद्ध विपक्ष), किसी के प्रति, किसी के नाम पर इत्यादि (अंग्रेजी: वर्सेज) [वी.एस.]