किसी व्यक्ति के व्यवहार
तथा प्रभाव इत्यादि के सम्पूर्ण रूप से बनने वाला उसका व्यक्तित्व जिस रूप में लोग
उसे जानते हैं छवि कहलाती है। छवि के प्रभाव से ही व्यक्ति का समाज में कद ऊँचा या
नीचा होता है उदाहरण: आप की इस महान छवि के चलते ही लोग आपके दिखाए पथ पर
चलने के लिए तैयार रहते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी वस्तु इत्यादि की बनने वाली
छाया जो कि उस वस्तु विशेष द्वारा रोके गए प्रकाश के कारण दिखाई देती है छवि/ छाया
कहलाती है। इस छाया को परछाई के नाम से भी जाना जाता है जो प्रकाश के स्त्रोत से
उल्ट ओर बनती है। उदाहरण: किसी भी वस्तु की छवि सुबह की अपेक्षा शाम के समय अधिक
लम्बी दिखाई देती है क्योंकि शाम के समय सूर्य की किरण तिरछी हो जाती हैं। अन्य
अर्थानुसार छवि एक स्त्री नाम भी होता है जिसका अर्थ है सुन्दरता। अर्थात जो
मनमोहक हो तथा जिसे देखते ही व्यक्ति मंत्रमुग्द हो जाए छवि कहलाती है। उदाहरण:
छवि अपने क्षेत्र के विकास हेतु प्रयासरत है तथा आधुनिक उपकरणों को अपने क्षेत्र
में लाने व लोगों को आधुनिक बनाना अपनी प्राथमिकता मानती है। छवि शब्द के अनेको
अर्थ निकलते हैं परन्तु उपरोक्त लिखित प्रथम अर्थ सर्वाधिक प्रचलित है।
सरल शब्दों
में किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व या लोगों के मस्तिष्क में बनी उसकी पहचान को छवि
कहा जाता है। छवि का अर्थ व प्रयायवाची हैं: चित्र, व्यक्तित्व, शोभा, चमक, कांति
इत्यादि (अंग्रेजी: इमेज)
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...

कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें