धज्जियाँ उड़ाना अर्थात पूरी
तरह से नष्ट कर देना या असंख्य टुकड़ों में तोड़ देना या कटु आलोचना करना। धज्जियाँ
उड़ाना मुहावरे को दो तरह से प्रयोग किया जाता है एक शब्दों रूप प्रहार के लिए जैसे
कि इतनी अधिक निंदा कर देना कि चरम सीमा ही छू ली जाए तथा व्यक्ति को बहुत अधिक
आहत कर दिया जाए जिससे वह आगे कुछ बोल पाने की स्थिति में ना रहे इसे धज्जियाँ उड़ाना
कहा जाता है। दूसरा रूप है भौतिक प्रहार करना जैसे किसी विनाशक हथियार से इतना
भीषण प्रहार करना जिससे निशाने पर रखी वस्तु के चीथड़े उड़ जाएं तथा वह नस्तोनाबूद
हो जाए को भी धज्जियाँ उड़ाना मुहावरे से दर्शाया जा सकता है।
सरल शब्दों में मौखिक या भौतिक
प्रहार में भीषणता के कारण होने वाले भावनात्मक या भौतिक विनाश को धज्जियाँ उड़ाना मुहावरे
से संबोधित किया जाता है। उदाहरण: आपने तो कल की बहस में ऐसे कटाक्ष किए कि विपक्ष
की तो धज्जियाँ ही उड़ गई। अन्य उदाहरण: मल्लयुद्ध में भीम पहलावान सभी की धज्जियाँ
उड़ा दी। धज्जियाँ उड़ाना को अंग्रेजी में पिक टू पीसेज कहा जाता है।