किसी भी कार्य को करने का
उद्देश्य या आधार जो उस कार्य विशेष को किए जाने के लिए उत्तरदायी हो कारण कहलाता
है। जब कोई कार्य किसी हेतु से किया जाता है तो उस हेतु को उस कार्य को किए जाने
की पीछे का कारण माना जाता है जैसे: देश में सीमा सुरक्षा बल का गठन देश की सीमाओं
की रक्षा करने हेतु किया जाता है (तब कहा जाएगा कि सीमा सुरक्षा बल के गठन का कारण
सीमा की सुरक्षा है)
सरल शब्दों में किसी भी कार्य के किए जाने के पीछे छिपा प्रयोजन कारण कहलाता है। अधिकतर कार्यों में उन कार्यो को किए जाने का कारण छिपा हुआ हो सकता है या एक कार्य विशेष को करने के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। उदाहरण के रूप में समझने के प्रयास कीजिए जैसे: किसी नहर की खुदाई का कारण होता है उसे गहरा करना या किसी विशेष स्थान पर जल पहुँचाना ये स्पष्ट कारण होते हैं जबकि इन सबके पीछे छिपा कारण होता है सिंचाई व्यवस्था द्वारा कृषि की पैदावार में बढ़ोतरी। इसीलिए किसी भी क्रिया के पीछे एक या बहुत से कारण हो सकते हैं। कारण का अर्थ व पर्यायवाची हैं: हेतु, वजह, प्रयोजन, सबब, वास्तविक उद्देश्य इत्यादि (कारण: रीज़न)