सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Manniya) माननीय का अर्थ Meaning in Hindi

माननीय एक सम्मान सूचक शब्द है जो किसी भी व्यक्ति के नाम या पद से पूर्व लगाया जाता है। इसका विस्तार अर्थ होता है मान करने योग्य। किसी व्यक्ति के नाम से पूर्व माननीय शब्द लगाने का अर्थ होता है कि वह व्यक्ति सम्मान करने योग्य है। विशेषकर औपचारिक रूप से इस शब्द का प्रयोग ऊँचे पदों पर विराजमान लोगों के लिए किया जाता है परन्तु साधारण हिन्दी वार्तालाप में इस शब्द का प्रयोग प्राय: देखने को मिलता है। माननीय का अर्थ व प्रयायवाची है: प्रतिष्ठित/ आदरणीय/ सम्मानीय/ सम्मानित/ (अंग्रेजी: ऑनरेबल)।


उदाहरण के तौर पर माननीय प्रधानमंत्री या माननीय राष्ट्रपति इत्यादि इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग बहुत अधिक प्रचलन में है। एक प्रकार से प्रतिष्ठित लोगों के नाम से पूर्व माननीय शब्द का प्रयोग आवश्यक समझा जाता है। उदाहरण: आदरणीय मुख्यमंत्री जी आज हमारे गाँव में पधारेंगे।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :