सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Pagal) पागल का अर्थ Meaning in Hindi

कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसने किसी मानसिक रोग के चलते अपनी सोचने समझने की शक्ति, ज्ञान तथा विवेक को खो दिया हो तथा किसी भी सामान्य परिस्थिति का बुद्धिपूर्वक सामना करने में असमर्थ हो पागल कहलाता है। ऐसे व्यक्तियों के मस्तिष्क में होने वाली रासायनिक क्रियाओं में असंतुलन पाया जाता है जिसकी वजह से उनके व्यवहार में बहुत से असामान्य प्रभाव देखने को मिलते हैं वे स्वस्थ व्यक्ति की अपेक्षा सामाजिक व्यवहार को समझने व करने में सामर्थ्य नही दिखा पाते। उदाहरण: क्या पागलों जैसी बातें कर रहे हो (इस उदाहरण में पागल शब्द का प्रयोग उन बातों की ओर इशारा करने के लिए किया गया है जिनमें विवेक का प्रयोग ना किया गया हो अर्थात जो परिस्थिति के अनुसार बिलकुल भी सही नही होती) यद्दपि कभी कभी यह स्थति स्थाई होती हैं परन्तु इनमें से ज्यादातर को मनोरोग चिकित्सा की सहायता से ठीक किया जा सकता है जिसमें मस्तिष्क में हो रहे रासायनिक असंतुलन को संतुलित करने का प्रयास किया जाता है।


सरल शब्दों में वह व्यक्ति या प्राणी जो अपने आपे से बाहर हो तथा अपने मस्तिष्क की क्रियाओं पर पूर्णत: वश में ना कर सके तथा असामान्य व्यवहार करे पागल कहलाता है। इस प्रकार की स्थिति आवश्यकता से अधिक तनाव, प्रेम, क्रोध, अधूरी इच्छा इत्यादि के कारण हो सकती है। ध्यान रखने योग्य है कि यह स्थति केवल व्यक्तियों में ही नही बल्कि अन्य जीवों में भी पाई जाती है जो अपनी प्रजाति के सामान्य जीवों से अलग व्यवहार करते हैं जिस कारण वे खतरा बन जाते हैं जैसे कि पागल कुत्ता। पागल का अर्थ व प्रयायवाची हैं: दिमागी रूप से बीमार, सनकी, बहुत मूर्ख, अबूझ, असामान्य बुद्धि का, विक्षिप्त, बावला इत्यादि (अंग्रेजी: मैड)

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :