सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Samaan) समान का अर्थ Meaning in Hindi

वह जो किसी ना किसी रूप में बराबर हों समान कहलाते हैं। यह बराबरी व तुल्यता किसी भी रूप जैसे कि आकार के रूप में, गुणों के रूप में, मान के रूप में, दिखावट के रूप में, बल के रूप में, भार के रूप में या अन्य किसी भी रूप में हो सकती है। जैसे: दो स्थान जिनकी भूमि का उपजाऊपन बराबर हो तो उन्हें “सम-उपजाऊ भूमि” कहा जा सकता है जिसमें “सम” शब्द “समान” का सूचक है। इसी प्रकार “सम-कालीन” का अर्थ होता है समान काल में अर्थात वह क्रियाए जो एक ही समय में घटित हुई हो। सरल शब्दों में किन्ही दो या दो से अधिक वस्तुओं, पदार्थों इत्यादि में बराबरी/ समानता/ तुल्यता को समान कहा जाता है।

इसके अतिरिक्त पाँच प्राणवायु में से एक जो कि नाभि में रहती है को भी समान शब्द से जाना जाता है। यह माना जाता है कि समान प्राणवायु पाचन क्रिया में सहायक होती है। उदाहरण (1): तुम दोनों की ऊँचाई लगभग एक समान है। उदाहरण (2): सभी लोगों में वस्तुए समान रूप से बाँट दी जाएं। उदाहरण (3): भारत के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्राप्त है। समान का अर्थ व प्रयायवाची हैं: बराबर, सम, तुल्य, सदृश, अनुरूप, समरूप, एक जैसा इत्यादि (अंग्रेजी: सिमिलर)

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :