सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Vinayak) विनायक का अर्थ Meaning in Hindi

कोई भी ऐसा जो नेतृत्व करे या किसी भी क्रिया में सबसे आगे हो विनायक कहलाता है। सरल शब्दों में रास्ता दिखाने वाले को विनायक कहा जाता है जिसके आदर्शों का पालन किया जाता है तथा जिसके मार्ग दर्शन से जीवन धन्य हो जाता है व व्यक्ति को सुखों की प्राप्ति होती है विनायक कहलाता है। विनायक शब्द हिन्दू देवता “गणेश” का एक अन्य नाम भी है। विनायक का अर्थ तथा प्रयायवाची हैं: नायक/ नेतृत्वकर्ता/ गणेश/ नेता इत्यादि इसके अतिरिक्त बाधा या विघ्न (किसी क्रिया में पड़ने वाली अड़चन) को भी विनायक का पर्याय माना जाता है।

विनायक एक पथ प्रदर्शक होता है जिसके पद चिन्हों पर चलकर किसी भी सिद्धि को प्राप्त किया जा सके तथा जो उचित मार्ग दर्शन कर हमें कृतार्थ करे। विनायक का अंग्रेजी में कोई विशेष अर्थ नही है फिर भी इसे (मार्ग दर्शक) गाइड या (बाधा) ऑबस्टेक्ल कहा जा सकता है। ज्ञात रहे विनायक शब्द का कोई निश्चित अर्थ नही है यह अनेकार्थक शब्द है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :