सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Vyapak) व्यापक का अर्थ Meaning in Hindi

वह जो प्रत्येक स्थान पर फैला हुआ हो अर्थात जो किसी भी वस्तु इत्यादि के सम्पूर्ण विस्तार में पाया जाए व्यापक कहलाता है। बहुत अधिक पाए जाने के भाव के कारण व्यापक का एक अन्य पर्याय “सामान्य” भी होता है। यह किसी भी अवस्था में हो सकता है जैसे किसी पदार्थ की सरंचना में पाया जाने वाला वह गुण जो सदैव उसमें सम्मिलित रहे व्यापक कहलाता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो वह जो हर तरफ हो, जो बहुत अधिक विस्तृत हो, जिसने सम्पूर्ण विस्तार को ढक रखा हो अर्थात जो किसी भी विस्तृतता पर पूर्णत: छा जाए; व्यापक कहलाता है।

उदाहरण(1): आंधी-तूफान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है (अर्थात आंधी-तूफान का प्रभाव एक बड़े स्तर पर पड़ा है) उदाहरण(2): आपने युद्ध में व्यापक भूमिका अदा की है। उदाहरण(3): मेले की व्यापक तैयारियां देखने को मिल रही हैं। उदाहरण(4): आपको समाज सुधार के लिए व्यापक प्रयास करने होंगे। व्यापक का अर्थ व प्रयायवाची हैं: विस्तृत/ फैला हुआ/ सर्वग्राही/ फैलाव/ चौड़ा/ सामान्य (अंग्रेजी: कम्प्रीहेंसिव)

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :