सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Kehna) कहना का अर्थ Meaning in Hindi

मुख ध्वनि द्वारा शब्दों की सहायता से मस्तिष्क के भाव व विचार व्यक्त करने की क्रिया कहना कहलाती है। विचार आदान-प्रदान करने की क्रिया में “कहना” प्रथम क्रिया है इसके बाद सुनने की क्रिया आती है अर्थात वक्ता के कहने व श्रोता के सुनने की सम्पूर्ण क्रिया द्वारा ही विचार आदान-प्रदान सम्भव है। उदहारण: आपके मन में कोई बात है तो कह दीजिए (इस उदाहरण में “कह” शब्द से तात्पर्य कहने की क्रिया से है) अन्य शब्दों में कुछ बोलना या किसी के समक्ष मौखिक माध्यम से कोई जानकारी, विचार या उद्देश्य प्रकट करने की क्रिया को कहना कहा जाता है। स्पष्ट हो कि लिखित माध्यम से व्यक्त किए गए विचारों को अशुद्ध रूप से कहना कहा जा सकता है परन्तु उसमें लिखित माध्यम की ओर संकेत अनिवार्य है जैसे: वह आपके समक्ष आने से डरता है इसी कारण उसने चिट्ठी के माध्यम से कुछ कहने का प्रयास किया है।


सरल परिभाषा के अनुसार ध्वनि रुपी शब्दों के माध्यम से कोई जानकारी देने या बताने की क्रिया कहना शब्द से जानी जाती है। उदाहरण: आपने जो भी कहा वह सत्य था। कहना का अर्थ व प्रयायवाची हैं: शब्दों के प्रयोग से भाव व्यक्त करना, बोलना, बताना, कविता रचना, कथन, बात करना, व्याख्या करना, बयान देना, विचार प्रदान की क्रिया इत्यादि (अंग्रेजी: से)

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :