सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Milana Meaning in Hindi | मिलाना का अर्थ

एक क्रिया जिसमें एक वस्तु को दूसरी वस्तु में समिल्लित किया जाता है या जोड़ा जाता है मिलाना कहलाती है। यह शब्द एकत्रित करना या अलग-अलग चीजों को एक दुसरे से सटाना जैसी क्रियाओं को एक नाम देता है। जैसे: दुर्लभ जड़ी-बूटियों को एक दुसरे से निश्चित मात्रा में मिलाने पर बनी औषधि रोग दूर करने में लाभदायक सिद्ध होती हैं।

1. एक प्याली चाय में दो चम्मच से ज्यादा शक्कर ना मिलाएं (मिश्रित करना) क्योंकि इससे यह अधिक मीठी हो जाती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
2. दो अर्धगोलों को मिलाने (जोड़ने) पर एक गोलाकार आकृति का निर्माण होता है।
3. तुमसे तो आज बहुत दिनों बाद मिलन (भेंट) हुआ क्या बात है तुम तो ईद का चाँद ही हो गए।
4. सभी छात्र मिलकर (इक्कठे होकर) मैदान में आ जाएं आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
5. तुम्हारी शक्ल तो हू ब हू तुम्हारे भाई से मिलती (मेल खाना) है तुम दोनों जुड़वां हो ये मुझे आज पता चला।

मिलाना का पर्यायवाची व अर्थ: मिश्रित करना, सम्मिलित करना, इक्कठा करना, जोड़ना इत्यादि (अंग्रेजी: फ्रीट, कंबाइन, मिक्स)

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :