किसी भी बात, जानकारी या
अर्थ को अपनी बुद्धि का प्रयोग कर जान लेने की क्रिया समझना कहलाती है। अर्थात अपने
विवेक का प्रयोग कर किसी ज्ञान के बारे में अध्यात्मिक विचार करने की क्रिया को
समझना शब्द से जाना जाता है जैसे: वक्ता द्वारा कही गई किसी बात को श्रोता जब अपनी
बुद्धि का प्रयोग कर सही या गलत मानता है तथा उसके बाद उस विशेष बात से सबंधित
मस्तिष्क में बनाए गए विचार को धारण करता है तब इस सम्पूर्ण क्रिया समझना कहा जाता
है।
1. तुम्हे यह समझना (मानना)
होगा कि जो भी कार्य आज तक तुमने किए हैं इन्ही के आधार पर ईश्वर तुम्हारे भविष्य
का निर्माण करेगा।
2. हम सब को वृक्ष लगाने का
महत्व समझना (जानना) होगा यदि आज हम वृक्ष लगाएंगे तभी यह संभव है कि मौसम में आने
वाले अनुचित बदलाव को भविष्य में रोका जा सके अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे।
3. कोई भी बात कहने से पूर्व
अच्छी तरह से सोच-विचारना (समझना) ठीक रहता है क्योंकि इससे सामने वाले पर अच्छा
प्रभाव पड़ता है तथा वह तुम्हे आदर देता है।
समझना का अर्थ व
प्रयायवाची: विचार करना, जानना,
विचारना, मनन करना, बुद्धि द्वारा किसी जानकारी का अर्थ निकलने का प्रयास करना
इत्यादि (अंग्रेजी: अंडरस्टैंडिंग)