सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(Shabd) शब्द का अर्थ Meaning in Hindi

एक प्रकार की ध्वनि या लिपि में चिन्हित रचना जो वर्णों के समूह से बनी हो तथा कोई अर्थ रखती हो अर्थात स्वतंत्र व सार्थक हो शब्द कहलाती है। जैसे किसी भी वाक्य में से कोई भी एक इकाई जिसे यदि वाक्य से निकालकर अलग से बोला जाए तब भी एक स्वतंत्र अर्थ के साथ सम्पूर्ण हो शब्द कहलाती है। उदाहरण: खेलना (यह एक शब्द है तथा अपने आप में पूर्ण अर्थ रखता है) यदि शब्द को वाक्य में प्रयोग किया जाए तथा व्याकरण के नियम इस पर लागू कर दिए जाए तो यह शब्द ही पद बन जाता हैं उदाहरण: राम और श्याम दोनों मिलकर खेलते हैं (इस वाक्य में राम, श्याम, खेलना इत्यादि पद हैं परन्तु यदि इन्हें स्वतंत्र कर लिखा जाए तो ये शब्द बन जाएंगे)


सरल शब्दों में भाषा की वह इकाई जो स्वतंत्र व सार्थक हो शब्द कहलाती है। शब्द का अर्थ व प्रयायवाची हैं: ध्वनि, लफ्ज़, वर्णों का समूह, आप्तवचन, आवाज़, नाद, बात, वचन इत्यादि (अंग्रेजी: वर्ड)

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :