जिसमें थोड़ा सा या जरा सा
का भाव विद्यमान हो कुछ कहलाता है इसका शाब्दिक अर्थ होता है: थोड़ी मात्रा में।
कुछ शब्द को अज्ञात संख्या, वस्तु, कार्य या बात के लिए सर्वनाम के तौर पर प्रयोग
किया जा सकता है जैसे: कुछ किताबें मेज पर रखी हुई हैं (इसमें कुछ शब्द अज्ञात
संख्या का बोध करवाता है) जैसे: कुछ खाने के लिए दीजिए (अज्ञात खाद्य सामग्री का
बोध) जैसे: कुछ तो बताइए (अज्ञात बात का बोध) जैसे: कुछ कर के दिखाओ (अज्ञात कार्य
का बोध)
1. (अनिश्चित संख्या): कुछ
दिन पूर्व ही वह यहाँ रहने आया है इसलिए उस पर इतना अधिक यकीन करना सही नहीं है।
2. (अज्ञात कार्य): आप
प्रत्येक काम किसी ना किसी उदेश्य के लिए ही करते हैं बिना मकसद के तो आपने कभी
कुछ किया ही नही।
3. (समानता दर्शाना): जब यह
शहर बन कर तैयार हो जाएगा तो यह कुछ-कुछ बड़े शहरों की तरह ही व्यवस्थिति लगेगा।
4. (कोई अज्ञात बात): कुछ तो
बताओ तुम ही एक अकेले व्यक्ति हो जिसे इस विषय में सबसे ज्यादा ज्ञान है।
कुछ का अर्थ व प्रयायवाची: थोड़ा सा, तनिक, जिसकी मात्रा का ज्ञान ना हो, जरा सा, थोड़ी
मात्रा, जिसमें कम होने का भाव हो, थोड़ी संख्या इत्यादि (अंग्रेजी: सम)