एक प्रकार की क्षति या घाटा
जिसमें पहले से प्राप्त किसी वस्तु इत्यादि को खो दिया जाए नुकसान कहलाता है। ध्यान
देने योग्य है कि नुकसान शब्द भौतिक तौर पर हुई हानि की ओर इशारा करता है जैसे
किसी वस्तु का टूट जाने के कारण हुआ घाटा इत्यादि।
1. औद्योगिक विकास ने सबसे
ज्यादा नुकसान (क्षति) वनों को पहुंचाई है बढ़ते उद्योगों का बुरा असर घटते वनों के
रूप में देखा जा सकता है।
2. सभी कार्य उचित समय के
अनुसार ही चलते हैं जैसे कि पंखों का सर्दियों के समय में किया गया उत्पादन उत्पादनकर्ता
की कमाई में नुकसान (कमी) का कारण बनता है जबकि गर्मियों में इनकी बिक्री सर्वाधिक
होती है।
3. बिना सोचे समझे निवेश
किए गए पैसे से आर्थिक नुकसान (हानि) होने की सम्भावना अधिक होती है।
4. शेर से डरो मत यह पिंजरे
में है इस कारण यह तुम्हे किसी प्रकार का नुकसान (क्षति) नही पहुंचाएगा। यद्दपि
तुम्हे पिंजरे से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
नुकसान का अर्थ व
प्रयायवाची: क्षति, आर्थिक या भौतिक
हानि, एक प्रकार का घाटा, दोष, कोई बुरी लत या ऐब के कारण होने वाली क्षति, ह्रास,
कमी इत्यादि (अंग्रेजी: लोस)