अनेक हालातों के कारण बना
एक सामजस्य जिसमें कोई व्यक्ति, वस्तु, पदार्थ इत्यादि स्वयं को खड़ा हुआ पाता है स्थिति
कहलाती है। अन्य शब्दों में एक समय या स्थान जिसमें पदार्थ स्वयं को स्थिर अवस्था
में पाता है स्थिति कहलाती है। यह अवस्था स्थाई भी हो सकती है और अस्थाई भी।
1. सेना शांतिपूर्ण स्थिति
(हालात) बनाने के लिए प्रयासरत है और बहुत हद तक इसमें सफल भी हो चुकी है।
2. तुम आज इस स्थिति (दशा)
में अपने नकारा स्वभाव की वजह से हो अभी भी समय है कोई नया कार्य करना शुरू कर दो।
3. जल तीन अवस्थाओं में
पाया जाता है तथा सामान्य तौर पर यह द्रव अवस्था (स्थिति) में बहता है जो कि जीवन
के लिए अनिवार्य है।
3. तुम्हे उद्योग में किस
ओहदे (स्थिति) पर रखा गया है जो तुम्हे इतना जटिल कार्य करना पड़ रहा है।
4. तुम्हारा इसमें कोई दोष
नहीं शायद नियति (स्थिति) को यही मंजूर था अब तुम सब भूल कर आगे क्या करना है इस
बारे में सोचो।
5. यह स्थान तो बहुत ही
बुरी स्थिति (हालत) में है क्या यहाँ रोजाना साफ़ सफाई नही होती।
स्थिति का अर्थ व प्रयायवाची: हालत, दशा, अवस्था, पद, ठहराव, चुपचाप खड़ा रहना, प्रकृति
इत्यादि (अंग्रेजी: सिचुएशन, स्टेट)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें