सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Vyakti Meaning in Hindi | व्यक्ति का अर्थ

मानव जाति के किसी भी प्राणी को व्यक्ति कहा जाता है अर्थात वह जीव जिसमें मनुष्यता के गुण विद्यमान हों व्यक्ति कहलाता है। अन्य अर्थानुसार वह वस्तु जो स्पष्ट रूप से प्रकट हो या कोई भी व्यक्त होने की क्रिया को भी व्यक्ति शब्द से दर्शाया जाता है।

1. लगभग आठ से दस व्यक्तियों (मनुष्यों) का समूह जंगल की ओर जा रहा था ये अवश्य ही शिकारी होंगे जो एकत्रित होकर शिकार पर निकले हैं।
2. प्रत्येक व्यक्ति (आदमी) की पहचान के लिए देश की सरकार द्वारा उसे पहचान से सबंधित दस्तावेज मुहैया करवाए जाते हैं जो कि अन्य देशो में व्यक्ति विशेष की पहचान करने के लिए उपयोगी होते हैं।
3. आखिर तुम भी एक इंसान (व्यक्ति) हो तुम्हे इंसानियत के नाते ही सही लेकिन हमारी मदद अवश्य करनी चाहिए।
4. नेता जी की रैली में बहुत बड़ा जन (व्यक्ति) सैलाब उमड़ा था जो कि उस नेता की लोकप्रियता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
5. हजारों साल प्राचीन इतिहास में भी मानव (व्यक्ति) के मिलजुल कर अर्थात समूह बनाकर जंगलों में रहने के प्रमाण मिलते हैं।

व्यक्ति का अर्थ व प्रयायवाची: आदमी, इंसान, मनुष्य, मानव, वह जो मानव की संतान हो, शास्त्रों के अनुसार मनु की संतान, मनुष्यता का भाव रखने वाला, मनुष्य वर्ग का कोई भी अकेला प्राणी इत्यादि (अंग्रेजी: पर्सन)

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :