सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Falak Meaning in Hindi | फलक का अर्थ

वह आभासी दृश्य जहाँ धरती तथा आकाश मिलते हुए प्रतीत होते हैं को फलक कहा जाता है। यह शब्द आसमान का प्रयायवाची भी है। फलक शब्द उर्दू नाम के तौर पर भी प्रचलित है उदाहरण: फलक शाबिर। तथा इसके अतिरिक्त कुछ हिन्दी भाषी क्षेत्रों में यह शब्द एक उपनाम व एक महिला-नाम के तौर पर भी जाना जाता है। किताब के पन्ने या पृष्ठ को भी फलक नाम से संबोधित किया जा सकता है। अन्य अर्थानुसार किसी की अत्यधिक सुन्दरता या असीमितता को दर्शाने के लिए भी यह शब्द प्रयोग में लाया जा सकता है। फलक का अर्थ: आसमान, भाग्य, स्वर्ग, (अंग्रेजी: वेन)

उदाहरण:
1. फलक (आसमान) पर चमकते सितारे ही हैं जो रात्रि में आकाश की शोभा बढाते हैं।
2. भारत के खिलाडियों ने अंतराष्ट्रीय फलक (स्तर) पर अपना परचम लहरा कर दुनिया को भारत की शक्ति का एहसास करवाया है।
3. फलक तक साथ निभाना (अर्थात अनंत तक साथ निभाना)
4. फलक पे चाँद का उतरा आना (अर्थात चंद्रमा का उदय होना)

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :