जो विकास करने की प्रक्रिया
में हो अर्थात पूर्ण विकसित ना हुआ हो परन्तु विकसित होने के लिए प्रयासरत हो
विकासशील कहलाता है जैसे: कोई पुष्प जो कि बीज से विकसित होकर कली के रूप में तो आ
चुका है परन्तु अभी पूर्ण रूप से पुष्प रूप में परिवर्तित नही हो पाया है वह
विकासशील है। विकासशील का प्रयायवाची है: प्रगतिशील। विकासशील को अंग्रेजी में
डेवलपिंग कहा जाता है।
(Maan) मान का अर्थ Meaning in Hindi
मान की शुद्ध परिभाषा के
अनुरूप किसी स्त्री द्वारा अपने पति या प्रेमी से रूठने तथा झूठी इर्ष्या दिखाने
के भाव को मान कहा जाता है। यह अपमान का विलोम है। इसके अतिरिक्त किसी व्यक्ति की समाज में बनी प्रतिष्ठा
के कारण मिलने वाले आदर-सम्मान को भी मान कहा जाता है जैसे: “मेरा मान रखना” का
अर्थ होता है मेरी प्रतिष्ठा बनाए रखना। सरल शब्दों में कहा जाए तो मान किसी भी
व्यक्ति के मन का वह भाव होता है जो उसे अपने आत्म गौरव की अनुभूति करवाता है। आत्म
गौरव अर्थात व्यक्ति स्वयं की नज़रों में कितना गौरवान्वित है यह वो गौरव होता है
जो सच्चा है तथा दिखावे से कोसों दूर है। कुछ वाक्यों में मान शब्द द्वारा नकारात्मकता
को भी दर्शाया जाता है जैसे कि स्वयं पर अधिक मान करना तथा दूसरों को तुच्छ समझना
घमंड कहलाता है। घमंड शब्द मान का एक प्रयायवाची है जो नकारात्मक भाव रखता है। मान
के प्रयायवाची हैं: आदर, प्रतिष्ठा तथा आत्मगौरव। मान को अंग्रेजी में प्राइड कहा
जाता है
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
