किसी के पश्चात जन्म लेने
वाला उसका छोटा भाई, जिनके जन्म में समयनुसार अंतर होता है; सरल शब्दों में छोटे
भाई को अनुज कहा जाता है। उदाहरण: रामायण में भरत राम का अनुज था, यह शब्द रामायण
की चित्रित कथाओं में बार बार दोहराया भी गया है। अनुज का विलोम अग्रज है। सामान्य
तौर पर यह शब्द सगे भाई के लिए प्रयोग किया जाता है परन्तु धर्म भाई (जो कि आयु
में छोटा हो) के लिए ये शब्द प्रयोग किया जाता है तो गलत नही होगा। (ध्यान दें: सगे
भाई अर्थात एक ही माँ-बाप की संतान) यद्दपि इस शब्द का वर्तमान हिन्दी में इतना अधिक
प्रयोग नही है। इसके अतिरिक्त अनुज एक पुरुष नाम भी है जो भारत के हिन्दी भाषी
क्षेत्रों में लोकप्रिय है। अनुज का प्रयायवाची है: छोटा भाई। अनुज को अंग्रेजी
में यंगर ब्रदर कहा जाता है।
(Nihang) निहंग का अर्थ Meaning in Hindi
यह शब्द विशेष रूप से उन साधुओं
के लिए प्रयोग किया जाता है जो अविवाहित होते हैं तथा निर्वस्त्र रहते हैं। परन्तु
प्रचलित तौर पर सिक्खों के एक सम्प्रदाय को निहंग नाम से जाना जाता है। इस
सम्प्रदाय के ज्यादातर सिक्ख नीले वस्त्रों में रहते हैं तथा नीली पगड़ी पहनते हैं व
धार्मिक करतब दिखाते हैं। विशेष मौकों पर बड़े से बड़े कपड़े को पगड़ी रूप में बाँधने
की विशेष रस्म भी इस सम्प्रदाय की ओर आकर्षण का कारण बनती है। इस सम्प्रदाय को
कूका नाम से भी जाना जाता है जो कि निहंग पंथ के अनुयायी होते हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
