एक प्रकार की क्रिया जिसमें
किसी भी ऊँचाई पर स्थित वस्तु को पकड़कर या उसमें फंसकर नीचे भूमि/ आधार से अलग
होकर अवलंबित हुआ जाता है; लटकना कहलाता है। जब कोई मनुष्य किसी ऊँची वस्तु जैसे
कि शहतीर/ डंडे व अन्य किसी पकड़ने योग्य चीज के सहारे जब भूमि से ऊँचा उठकर लहराता
है तथा पाँव के स्थान पर हाथ अवलंबित शरीर का भार उठाते हैं तब इस स्थति को लटकना
कहा जाता है। यद्दपि वस्तु को शरीर के किसी भी अंग जैसे: टांग आदि से भी पकड़ कर
उल्टा लटका जा सकता है। इसके अतिरिक्त इसी अवस्था में किसी अन्य संजीव/निर्जीव को
व्यवस्थित करना लटकाना शब्द से संबोधित किया जाता है। स्वयं पर इस क्रिया के
प्रयोग को लटकना व अन्य पर इस क्रिया के प्रयोग को लटकाना कहा जाता है।
(Pathar) पठार का अर्थ Meaning in Hindi
एक प्रकार का पर्वत की जाति
का स्थान जो सामान्य स्थानों से ऊँचा होता है तथा बहुत अधिक लम्बे क्षेत्र में
फैला होता है व इसका सम्पूर्ण विस्तार एक ही समान ऊँचाई को प्राप्त किए होता है;
पठार कहलाता हैं। पठार विश्व में इतने अधिक स्थान पर पाए जाते हैं कि धरातल का लगभग
33 प्रतिशत स्थान इनके अंतर्गत आता है। उदाहरण के रूप में आप किसी भी ऐसे स्थान को
देख सकते हैं जो उभर गया हो तथा बहुत अधिक स्थान को घेरे हुए हो। सरल शब्दों में
कहा जाए तो वह भूमि जो अन्य स्थानों से ऊँची हो पठार कहलाती है। ज्यादातर यह चौरस
या किसी निश्चित आकार में होती है जिस कारण इसकी पहचान करना आसान हो जाता है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
