कोई भी ऐसी रचना या जानकारी
इत्यादि जिसका उल्लेख ऊपर कर दिया गया हो अर्थात जिसके बारे में पूर्व में जानकारी
दे दी गई हो उपरोक्त कहलाता है। उदाहरण: एक कोशिकीय जीवों के बारे में उपरोक्त
जानकारी के बाद अब बहु कोशिकीय जीवों के बारे में बताते हैं। उपरोक्त शब्द का
प्रयोग लिखित रचना को दर्शाने मात्र के लिए ही किया जाता है मौखिक रूप में इसका
कोई प्रयोग नही है। इस शब्द का एक पर्याय पूर्वोल्लिखित भी है अर्थात वह जिसके
बारे में पूर्व में ही लिख दिया गया हो। उदाहरण: पूर्वोल्लिखित जानकारी के आधार पर
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(Kabu) काबू का अर्थ Meaning in Hindi
किसी क्रिया इत्यादि पर
होने वाला नियंत्रण जिसके चलते उस क्रिया को किसी भी रूप में प्रभावित किया जा सके
काबू कहलाता है। जैसे: मेरा लगाम के जरिए इस घोड़े पर पूरा काबू है मैं इसे किसी भी
दिशा में ले जा सकता हूँ। यद्दपि काबू शब्द जोर दिखाकर किए गए नियंत्रण को अधिक
स्पष्टता से दर्शाता है कोई भी ऐसा नियंत्रण जिसमें निरंतर बल की आवश्यकता पड़ती
रहे तथा काबू की गई वस्तु/ पदार्थ नियंत्रण से बाहर जाने का प्रयास करती रहे जैसे:
कुश्ती में एक पहलवान द्वारा दुसरे को काबू कर नीचे गिराना तथा नियंत्रण में रखने
के लिए निरंतर बल लगाते रहना क्योंकि काबू किया पहलवान काबू तोड़ने हेतु प्रयासरत रहता
है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
