एक प्रकार की सीधी आभास सरंचना
जो एक समान वर्ग की वस्तुओं, पदार्थों या जीवों द्वारा बनाई जाती है पंक्ति कहलाती
है। पंक्ति में सभी वस्तुएं, पदार्थ या जीव एक दूजे के पीछे एक ही सीध में होते
हैं उदाहरण: एक दूजे के पीछे खड़े हुए विद्यार्थियों का समूह पंक्ति का एक उदाहरण
है (जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी अपने आगे वाले विद्यार्थी से बराबर दूरी पर खड़ा हो
तथा आगे व पीछे वाले विद्यार्थी से सीध बनाए रखे) पंक्ति का अनुशासन में बहुत ही
महत्व होता है जैसे: विद्यालय में विद्यार्थियों का पंक्ति में खड़ा होना, जवानों
का फ़ौज में पंक्ति बनाकर चलना इत्यादि अनुशासन को दर्शाते हैं। इसके अतिरिक्त आप
पंक्ति का उदाहरण चींटियों द्वारा बनाई गई सरंचना में देख सकते हैं जो कि कभी भी
झुण्ड में ना चलकर पंक्ति बनाकर चलती हैं। यद्दपि पंक्ति सीधी होती है परन्तु यह
आवश्यक नही कि सिर्फ सीधी सरंचना को ही पंक्ति कहा जाए क्योंकि कोई भी ऐसा झुण्ड
जिसमें प्रत्येक व्यक्ति या जीव एक दूजे के पीछे अपने आगे वाले का अनुसरण करते चल
रहा हो चाहे वे मिलकर सामूहिक रूप से कैसा भी आभास आकार बना रहे हों पंक्ति ही
कहलाती है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
