किसी अवस्था की ओर इशारा
करने व कल्पनीय परिस्थिति के बारे में बात करने से पूर्व यदि शब्द का प्रयोग किया जाता
है यदि शब्द वाक्य में संशय उत्पन्न करता है। यदि एक पद है जो सशर्त या प्रतिबंधात्मक
स्थिति को दर्शाता है उदाहरण: यदि हम उत्सव में आए तो आपसे अवश्य मिलेंगे (इस
उदाहरण में यदि शब्द एक काल्पनिक स्थिति को दर्शा रहा है जो संभव हो भी सकती है और
नहीं भी अर्थात इसमें संशय का भाव है) यदि शब्द सदैव एक ऐसी स्थति को ही दर्शाता
है जो वर्तमान में घटित नही हुई है परन्तु जिसके घटित होने की भविष्य में संभावना
है या भूतकाल में संभावना थी।
(Piche) पीछे का अर्थ Meaning in Hindi
पीछे शब्द को दो दृष्टिकोणों
से समझा जा सकता है प्रथम में भौगोलिक स्थिति तथा द्वितीय में सामयिक स्थिति।
भौतिक स्थति में जब कोई व्यक्ति, वस्तु, पदार्थ मुख से विपरीत दिशा में हो तो उसे
पीछे स्थित कहा जाता है उदाहरण: तुम्हारे पीछे देखो रेल स्टेशन पर आ चुकी है (इस
उदाहरण में मुख से विपरीत दिशा में हो रही घटनाओं की तरफ इशारा करने के लिए पीछे
शब्द का प्रयोग किया गया है) सामयिक स्थति में जब कोई घटना किसी अन्य घटना के
उपरान्त हो अर्थात उनमें समय का अंतर हो तो उसे पीछे शब्द से इस प्रकार संबोधित
किया जाएगा जैसे: पहले तुम आए तुम्हारे पीछे मैं आया (अर्थात वक्ता, श्रोता के बाद
स्थान विशेष पर पहुँचा यद्दपि दोनों एक ही स्थान पर पहुँचे परन्तु पहुँचने के समय
में अंतर है जिसे पीछे शब्द से दर्शाया गया है)
(Pagal) पागल का अर्थ Meaning in Hindi
कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसने
किसी मानसिक रोग के चलते अपनी सोचने समझने की शक्ति, ज्ञान तथा विवेक को खो दिया
हो तथा किसी भी सामान्य परिस्थिति का बुद्धिपूर्वक सामना करने में असमर्थ हो पागल
कहलाता है। ऐसे व्यक्तियों के मस्तिष्क में होने वाली रासायनिक क्रियाओं में
असंतुलन पाया जाता है जिसकी वजह से उनके व्यवहार में बहुत से असामान्य प्रभाव
देखने को मिलते हैं वे स्वस्थ व्यक्ति की अपेक्षा सामाजिक व्यवहार को समझने व करने
में सामर्थ्य नही दिखा पाते। उदाहरण: क्या पागलों जैसी बातें कर रहे हो (इस उदाहरण
में पागल शब्द का प्रयोग उन बातों की ओर इशारा करने के लिए किया गया है जिनमें
विवेक का प्रयोग ना किया गया हो अर्थात जो परिस्थिति के अनुसार बिलकुल भी सही नही
होती) यद्दपि कभी कभी यह स्थति स्थाई होती हैं परन्तु इनमें से ज्यादातर को मनोरोग
चिकित्सा की सहायता से ठीक किया जा सकता है जिसमें मस्तिष्क में हो रहे रासायनिक असंतुलन
को संतुलित करने का प्रयास किया जाता है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
