मुख ध्वनि द्वारा शब्दों की
सहायता से मस्तिष्क के भाव व विचार व्यक्त करने की क्रिया कहना कहलाती है। विचार आदान-प्रदान
करने की क्रिया में “कहना” प्रथम क्रिया है इसके बाद सुनने की क्रिया आती है
अर्थात वक्ता के कहने व श्रोता के सुनने की सम्पूर्ण क्रिया द्वारा ही विचार आदान-प्रदान
सम्भव है। उदहारण: आपके मन में कोई बात है तो कह दीजिए (इस उदाहरण में “कह” शब्द से
तात्पर्य कहने की क्रिया से है) अन्य शब्दों में कुछ बोलना या किसी के समक्ष मौखिक
माध्यम से कोई जानकारी, विचार या उद्देश्य प्रकट करने की क्रिया को कहना कहा जाता है।
स्पष्ट हो कि लिखित माध्यम से व्यक्त किए गए विचारों को अशुद्ध रूप से कहना कहा जा
सकता है परन्तु उसमें लिखित माध्यम की ओर संकेत अनिवार्य है जैसे: वह आपके समक्ष
आने से डरता है इसी कारण उसने चिट्ठी के माध्यम से कुछ कहने का प्रयास किया है।
(Par) पर का अर्थ Meaning in Hindi
पर शब्द के अनेक अर्थ निकलते
हैं। प्रथम अर्थानुसार: इस शब्द का प्रयोग पूर्व में कही गई किसी भी बात में अंतर स्पष्ट
करने या विरोध प्रकट करने के लिए किया जाता है जहाँ “पर” शब्द परन्तु का पर्याय बनता
है उदाहरण: आपके द्वारा कही गई बात सबने मान तो ली है पर ऐसा करना सही नही होगा।
द्वितीय अर्थानुसार: पर शब्द का प्रयोग परायापन दिखाने के लिए किया जाता है अर्थात
किसी गैर के लिए या भिन्न के लिए इस शब्द का प्रयोग प्रत्यय के रूप में किया जाता
है उदाहरण: परदेस (अर्थात पराया देश) परलोक (पराया लोक) अर्थात यहाँ “पर” शब्द उसे
दर्शाता है जो हमसे दूर स्थित हो। तृतीय अर्थानुसार: पीढ़ी के अंतर को दर्शाने के
लिए पर शब्द को प्रत्यय के रूप में प्रयोग किया जाता है जैसे: “दादा” शब्द इस पीढ़ी
का सबंध दर्शाता है जबकि “परदादा” शब्द पूर्व पीढ़ी का सबंध प्रकट करता है इसी
प्रकार पोता (परपोता), नाना (परनाना) इत्यादि शब्द बनते हैं।
(Sthan) स्थान का अर्थ Meaning in Hindi
कोई भी भूभाग या आकाश,
पाताल, ब्रह्मांड में स्थित कोई निश्चित भाग जो किसी अन्य वस्तु इत्यादि के स्थित होने
की क्रिया में भागीदार हो स्थान कहलाता है। उदाहरण: ताजमहल आगरा के एक विशेष भूभाग
पर स्थित है (यहाँ भूभाग अर्थात वह स्थान जहाँ पर ताजमहल को स्थापित किया गया है
जबकि ताजमहल का उस स्थान पर निर्माणित होना उस स्थान को विशेष बनाता है) किसी पद/
ओहदे को भी स्थान कहा जा सकता है उदाहरण: मुझे इस उद्योग के सबसे ऊँचे स्थान पर पहुँचना
है (इसमें स्थान का मतलब किसी भौतिक अवस्था से ना होकर सर्वाधिक उच्च पद से है) किसी
मंजिल या मुक़ाम की और इशारा करने के लिए स्थान शब्द का प्रयोग किया जा सकता है
उदाहरण: मुझे अपनी ज़िन्दगी में वह स्थान हासिल करना है जहाँ दौलत और शोहरत की कोई
कमी ना हो (अर्थात वक्ता अपने जीवन के लक्ष्य की और इशारा करने हेतु स्थान शब्द को
वाक्य में सम्मिलित कर रहा है)
(Shabd) शब्द का अर्थ Meaning in Hindi
एक प्रकार की ध्वनि या लिपि
में चिन्हित रचना जो वर्णों के समूह से बनी हो तथा कोई अर्थ रखती हो अर्थात
स्वतंत्र व सार्थक हो शब्द कहलाती है। जैसे किसी भी वाक्य में से कोई भी एक इकाई
जिसे यदि वाक्य से निकालकर अलग से बोला जाए तब भी एक स्वतंत्र अर्थ के साथ सम्पूर्ण
हो शब्द कहलाती है। उदाहरण: खेलना (यह एक शब्द है तथा अपने आप में पूर्ण अर्थ रखता
है) यदि शब्द को वाक्य में प्रयोग किया जाए तथा व्याकरण के नियम इस पर लागू कर दिए
जाए तो यह शब्द ही पद बन जाता हैं उदाहरण: राम और श्याम दोनों मिलकर खेलते हैं (इस
वाक्य में राम, श्याम, खेलना इत्यादि पद हैं परन्तु यदि इन्हें स्वतंत्र कर लिखा
जाए तो ये शब्द बन जाएंगे)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
