सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Falak Tak Meaning in Hindi | फ़लक तक का अर्थ

“फलक तक” शब्द हिन्दी फिल्म “टशन” के एक गाने “फलक तक चल साथ मेरे” से प्रसिद्ध हुआ है। फलक का अर्थ होता है वह आभासी स्थान जहाँ पर हमें आसमान और ज़मीन मिलते हुए दिखाई देते हैं। यह आभास अनंत है क्योंकि हम जितनी आगे चलेंगे उतना ही आगे फलक हमें दिखाई देगी। वास्तव में यह पृथ्वी की गोलाई की वजह से दिखाई देती है। जिस कारण हमें ज़मी और आस्मां के मिलन का आभास होता है। इसी आभासी स्थान तक साथ निभाने की बात का भावनात्मक अर्थ है अंनत तक साथ निभाना।

इस प्रकार फलक तक साथ चलना अर्थात “अनंत तक साथ चलना”; तो अब यदि गाने की इस पंक्ति का पूर्ण अर्थ निकाला जाए तो “फलक तक चल साथ मेरे” का अर्थ होगा “अनंत तक मेरे हमसफ़र बनो”। फलक तक को अंग्रेजी में “अप टू द होराइजन” (Up to the Horizon) कहा जाता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :