अरिहंत शब्द हिन्दू धर्म का
अनुसरण करने वाले लोगों द्वारा रखा जाने वाले पुरुष नाम के तौर पर प्रसिद्ध है। अरिहंत
उसे कहा जाता है जो शत्रु का विनाश करने की क्षमता रखता हो। वह जिसके सामने उसके
दुश्मन नतमस्तक हो जाएं अरिहंत नाम से जाना जाता है। इसी अर्थ के अनुरूप भारतीय
नौसेना द्वारा “आई. एन. एस. अरिहंत” नाम की पनडुब्बी का निर्माण किया गया था यह
निर्माण भी एक कारण है कि अरिहंत शब्द आम लोगों में जाना जाने लगा है।
इसके अतिरिक्त जैन धर्म के
24 तीर्थंकरो को अरिहंत नाम से भी जाना जाता हैं जिससे इस शब्द की प्राचीनता का
पता चलता है। इस नाम की विशेषता है कि यह जितना प्राचीन है उतना ही आधुनिक समय में
इसे आधुनिक पहचान मिली है। तथा यह शब्द भारत में एक आधुनिक नाम के रूप में जाना
जाता है। इस नाम की आधुनिकता की एक वजह है अरिहंत सामान्य ज्ञान की पुस्तकें जो कि
अपनी सटीक जानकारी के चलते युवाओं में बहुत प्रसिद्ध हैं।