सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Lipik Meaning in Hindi | लिपिक का अर्थ

लिपिक एक पद है जिस पर नियुक्त व्यक्ति लेखे-जोखे का काम करता है। यही व्यक्ति जानकारी गणना इत्यादि को लिपिबद्ध करता है अर्थात किसी भी मौखिक रूप में हुए कार्य व हिसाब-किताब का लिखित रूप तैयार करता है। किसी भ संस्था की आय व व्यय के हिसाब किताब हेतु लिपिक नियुक्त किए जाते हैं यह किसी भ संस्था में एक या एक से अधिक हो सकते हैं। लिपिक पद की संख्या संस्था द्वारा किए जाने वाले व्यापार पर निर्भर होती है।

लिपिक द्वारा रखे जाने वाले लेखे-जोखे के आधार पर भी किसी कम्पनी के लाभ व हानि की सटीक स्थति का पता लगाया जाता है तथा समय रहते कम से कम हानि व अधिक से अधिक लाभ पर जोर दिया जाता है। लिपिक शब्द “लिपि” का विस्तार है। किसी भी मौखिक शब्दों, वर्णों व अंको को लिखित रूप देने के लिए प्रयोग किए गए चिह्नों को लिपि कहा जाता है। लिपिक शब्द मुंशी का पर्याय है। लिपिक को अंग्रेजी में क्लर्क (Clerk) कहा जाता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :