इस मुहावरे का अर्थ होता है शत्रु होना/ खटकना"
जब कोई व्यक्ति बुरा लगने लगे तथा जाने अनजाने आपकी परेशानी का कारण बनने लगे तब ऐसे व्यक्ति की तुलना आँख में जाने वाले उस तीखे कचरे से की जाती है जो आँख में चला जाने के बाद बहुत तकलीफ देता है।
उदाहरण: उसके असभ्य व्यवहार के कारण वह पड़ोसियों की आँख का काँटा बन गया है।
शाब्दिक अर्थानुसार आँख में रड़कने वाला तीखा कचरा जिसे मुहावरे में कांटे की संज्ञा दी गई है उस व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है जो हमारे लिए तकलीफ का कारण बनता है। व जैसे कचरे को निकालने तक आँख को राहत नही मिलती ठीक वैसे ही ऐसे व्यक्ति से नाता तोड़कर ही उसके द्वारा दी जा रही परेशानियों से बचा जा सकता है।
आँख का कांटा होना का इंग्लिश में अर्थ डिस्लाइक बाय अदर्ज़ (Dislike By Others) होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें