हाथ या शरीर का कोई भी अंग यदि किसी वस्तु के साथ भौतिक रूप से सम्पर्क में आता है तब इस क्रिया को छूना कहा जाता है।
हालांकि शरीर के किसी भी अंग का प्रयोग कर यह क्रिया की जा सकती है परंतु हाथों के सम्पर्क को यह शब्द सटीक अर्थ देता है। जब हम हाथ को किसी वस्तु (जैसे कि दिवार) के सम्पर्क में ले जाते हैं तो इस क्रिया को दिवार को छूना कहा जाता है। यह क्रिया संजीव और निर्जीव दोनों के सम्पर्क में आने से होती हैं। जैसे यदि हम किसी वस्तु को स्पर्श करें तो यह निर्जीव को छूना हुआ और यदि हम किसी जीव को स्पर्श करें तो यह संजीव को छूना हुआ।
किसी वस्तु को छूने की क्रिया किसी वस्तु को पकड़ने की क्रिया से अलग होती है। पकड़ने के लिए छूने की आवश्यकता होती है परंतु छूने के लिए पकड़ने की आवश्यकता नही होती।
इसके अतिरिक्त दो वस्तुओं के बीच का अंतर समाप्त होने पर जब वे एक दूसरे से सट कर अलग हो जाती हैं तो इसे उन वस्तुओं का एक दूसरे को छूना कहा जाता है।
अन्य अर्थ:
स्पर्श: शरीर के किसी भी अंग द्वारा भौतिक सम्पर्क करने की क्रिया स्पर्श कहलाती है यह शब्द छूना का पर्यायवाची है।
छूना को इंग्लिश में टच (Touch) कहा जाता है।