कुछ ऐसा पाने की चाह करना जो हमारे पास नही है इच्छा कहलाती है। इच्छा किसी एसी वस्तु या व्यक्ति की भी हो सकती है जिसे पाना मुश्किल या कभी-कभी नामुमकिन भी होता है। इच्छा मन से उठने वाला वह प्रबल भाव है जो हमे कुछ न कुछ प्राप्त करने के लिये उत्साहित करता है।
जिस चीज को पाने की इच्छा होती है उसे लक्ष्य बनाकर चलना ही सम्पूर्ण जीव जाति को जीवित रहने के लिए उत्साहित करता है। इच्छा की कोई सीमा नही होती और न ही यह कभी मन में संतोष को आने देती है।
इच्छा हर व्यक्ति में अलग-अलग या एक समान हो सकती है जैसे: यदि आप अपनी कक्षा में प्रथम आना चाहते है तो हो सकता है यह इच्छा आपके सहपाठी भी रखते हों।
अन्य अर्थ:
कामना: मन ही मन कुछ पाने की चाह का भाव कामना कहलाता है जो इच्छा का पर्यायवाची है।
ख्वाहिश: अपनी चाह को मांग के रूप में विनम्रता पूर्वक रखना ख्वाहिश कहलाता है यह शब्द इच्छा को पर्याय देता है।
इच्छा को इंग्लिश में विश कहा जाता हैं।