प्रचलित एक विशेषता होती हैं किसी भी वस्तु या व्यवहार की जैसे यदि कोई वस्तु प्रचलन में है अर्थात जिसको बहुतयात तौर पर प्रयोग किया जा रहा है को प्रचलित कहा जाता हैं जैसे एक तरह के खास कपड़े जो अनेक लोगो द्वारा पहने जाते हैं को प्रचलित कपड़े कहा जाएगा।
इस तरह कपड़ो के स्थान पर सिक्के भी हो सकते है या किसी तरह का कोई खाना या व्यवहार भी। सरल शब्दों में एक तरह का कुछ भी ऐसा जो अनेक लोगो द्वारा दोहराया जाता है प्रचलित शब्द को अर्थ देता है। उदाहरण के तौर पर कुछ वाक्य ले लीजिए जैसे:
1. अकबर के काल के सिक्के बहुत प्रचलित थे।
2. पीतल के बर्तन पुराने समय में बहुत प्रचलित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें