सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Rachna Meaning in Hindi | रचना का अर्थ

एक ऐसी क्रिया जिसमें हम अपनी मानसिक स्मृतियों तथा भावों को भौतिक रूप देकर कर उन्हें अस्तित्व में लाते हैं रचना कहलाती है। जैसे ग्रन्थ के ज्ञान को लिखित रूप में अंकित करने की प्रक्रिया ग्रन्थ रचना कहलाती है। उसी प्रकार अपने मस्तिष्क की शक्ति का प्रयोग कर किसी चक्रव्यूह का निर्माण करने की प्रक्रिया व्यूह रचना कहलाती है। यद्दपि यह शब्द निर्माण का पर्याय है परन्तु जहाँ निर्माण भौतिकता पर आधारित है वही रचना कल्पना शक्ति को आधार बनाती है।

इसके अतिरिक्त रंग चढ़ने या श्रृंखला विशेष में सजों कर रखे जाने की क्रिया भी रचना कहलाती है जैसे: मेहंदी के रंग का हाथों पर छपना "मेहंदी रचना" कहलाता है।

अन्य अर्थ:

निर्माण करना: किसी वस्तु इत्यादि को अस्तित्व में लाना उसका निर्माण करना कहलाता है यह शब्द रचना का पर्याय है।

बनाना: अपनी कल्पना शक्ति का प्रयोग कर कुछ बनाने की क्रिया भी रचना शब्द का पर्यायवाची है।

रचना को इंग्लिश में क्रिएशन कहा जाता है।

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :