सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Rasta Meaning in Hindi | रास्ता का अर्थ

बार-बार चलने के कारण पाँव की छाप से जमीन पर बना एक दिशा निर्देश जिस का अनुसरण कर हम किसी स्थान तक पहुँचते हैं रास्ता कहलाता है।

किसी भी विशेष स्थान पर पहुंचने में रास्ता हमारी सहायता करता है आम तौर पर यह चलने के कदमों से पड़ने वाली छाप से अपने आप बन जाता है जिसे बाद में स्थिर व ठोस रूप दे दिया जाता है।

प्राचीन समय में रास्ता कच्चा होता था तथा प्रकृतिक मिटटी से बना होता था परंतु समय से साथ- साथ रास्तो को सड़कों का रूप दे दिया गया है जो अधिक टिकाऊ तथा उपयोगी है।

इसके अतरिक्त रास्ता शब्द का प्रयोग किसी प्रथा या रीती-रिवाज के लिए भी किया जाता है। पूर्वजों द्वारा उनकी आने वाली पीढ़ियों को कोई कार्य विशेष करने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशो का ज्ञान कराने वाला रास्ता ही प्रथा या रीती- रिवाज के नाम से जाना जाता है।

इसके अतिरिक्त किसी उपाय को भी रास्ता नाम से संबोधित किया जा सकता है। जिस प्रकार रास्ता हमें बिना भटके हमारी मंजिल तक पहुंचाने में सहायता करता है ठीक उसी प्रकार उपाय किसी विकट परिस्थिति से निकलने में हमारी सहायता करता है। उदाहरण के तौर पर यह वाक्य लीजिए "इस परिस्थिति से बचने का कोई रास्ता निकालो" इस वाक्य का भावार्थ होगा परेशानी से निकलने के लिए उपाय की मांग करना। यहाँ ध्यान देने योग्य है कि रास्ता शब्द वाक्य में प्रयुक्त है जबकि भावार्थ में रास्ता का स्थान उपाय शब्द ने ले लिया है।

अन्य अर्थ:

मार्ग: रास्ता शब्द को शुद्ध हिंदी में मार्ग कहा जाता है ये दोनों शब्द समानार्थ है तथा एक दूसरे के प्रायवाची है।

राह: रास्ता तथा राह दोनों ही एक शब्द के दो रूप है मात्र भाषा अंतर के कारण दोनों अलग प्रतीत होते हैं।

रास्ता को इंग्लिश में वे (Way) कहा जाता है।

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :