वह क्षमता जो कोई कार्य विशेष करने के लिए सामर्थ्य प्रधान करे शक्ति कहलाती है। शक्ति शब्द अधिकतर उस क्षमता के लिए प्रयोग किया जाता है जो सामान्य बल से अधिक हो।
यद्धपि शक्ति शब्द का प्रयोग ताकत के स्थान पर किया जाता है किन्तु ताकत शब्द संजीवो में पाए जाने वाले बल को अधिक शुद्ध अर्थ देता है जबकि शक्ति शब्द निर्जीव वस्तुओं द्वारा लगाए जाने वाले बल को पर्याय देता है जिसका निर्माण उनके गुण धर्मों के कारण होता है। जैसे: चुम्बक का चुम्बकीय बल।
शक्ति शब्द सामान्यतः विद्युत् शक्ति, चुम्बकीय शक्ति, यंत्रिक शक्ति, इत्यादि के लिए प्रयोग किया जाता है तथा अलौलिक तौर पर होने वाली क्रियाओं के लिए भी यह शब्द अर्थपूर्ण है जैसे: भगवान में इस संसार को चलाने की शक्ति है।
शक्ति को अंग्रेजी में पॉवर कहा जाता है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें